सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर बहन श्‍वेता सिंह कीर्ति ने भाई के इस सपने को पूरा करने के लिए किया ये नेक काम

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर बहन श्‍वेता सिंह कीर्ति ने भाई के इस सपने को पूरा करने के लिए किया ये नेक काम

SSR birthday: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी यादें फैंस के दिल में अब भी ज़िदा हैं और सदा जिंदा रहेगी। आज 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है, एक्टर तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अगर होते तो वो आज अपना 35वां जन्मदिन सैलिब्रेट कर रहे होते। , बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे के मौके पर उनके फैमिली मेंबर्स और फैंस ने याद किया है। इसके साथ ही बॉलिवुड के कई सेलिब्रेटी ने सोशल मीडिया पर याद किया है।

ssr

Recommended Video

    SSR Birthday: Shweta Singh Kirti ने पूरा किया भाई Sushant Singh Rajput का सपना । वनइंडिया हिंदी

    दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के बर्थडे पर एक स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए घोषित की है जो अमेरिका के बर्कले में ऐस्ट्रोफिजिक्स (खगोल भौतिकी) की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस बात की जानकारी श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत सिंह राजपूत के 35वें जन्मदिन पर दी है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए बताया है कि वह ऐस्ट्रोफिजिक्स के छात्रों के लिए 35, 000 अमेरिकी डॉलर यानी 25.5 लाख रुपये की एक स्कॉलरशिप शुरू कर रही हैं।

    श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह बात साझा करते हुए पोस्‍ट लिखी। बहन ने भावुक होकर लिखा सुशांत के सपनों में से एक को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया गया है। सुशांत के एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट का एक स्नैपशॉट साझा करते हुए, श्वेता ने लिखा, "$ 35,000 का सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड यूसी बर्कले में स्थापित किया गया है। जो कोई भी यूसी बर्कले में एस्ट्रोफिजिक्स को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक है, वह इस फंड के लिए आवेदन कर सकता है। एन्जिल्स जिन्होंने इसे संभव बनाया है। Birthday हैप्पी बर्थडे, मेरे छोटे भाई, मैं आशा करता हूं कि आप हमेशा जहां भी रहें, हमेशा खुश रहें! लव यू मेरे छोटे भाई।

    सुशांत की बहन का ये पोस्‍ट जमकर वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस श्‍वेता की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता बनने से पहले इंजनीयरिंग के बहुत अच्छे छात्र थे। उन्होंने भौतिक विज्ञान पर काफी रुचि थी और हमेशा वो इस क्षेत्र में कुछ कार्य करना चाहते थे।

    https://www.filmibeat.com/photos/vaani-kapoor-43648.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+