अपनी सरकार के 4 साल होने पर पीएम मोदी ने लॉन्च किया सर्वे, लोगों से मांगी उनकी राय
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर पीएम ने नमो एप्प (NaMo App) अपनी सरकार का एक सर्वे लॉन्च किया है। इस सर्व में पीएम मोदी ने अपने प्रशासन के बारे में लोगों से उनकी राय जानने की कोशिश की है। इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के साथ-साथ अपनी प्रमुख योजनाओं और स्थानीय सांसदों और विधायकों के प्रदर्शन के बारे में राय जाननी चाही है।

पीएम मोदी ने नमो एप्प के जरिए लोगों से अपने कार्यकाल में हेल्थकेयर, रोजगार के अवसर, ग्रामीण बिजली, किसान मुद्दे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और स्वच्छ भारत जैसे मुद्दों पर रेट देने के लिए कहा। इसके अलावा इस सर्वे में पीएम मोदी ने लोगों से बीजेपी से उनके राज्यों के नेताओं के बारे में रेट देने के लिए कहा है। जिसके लिए उपलब्धता, ईमानदारी, नम्रता और लोकप्रियता के आधार पर रेट करना है।
वहीं, पीएम मोदी ने उसी सर्वे में जनता से पूछा है कि आपके अनुसार कौनसे ऐसे मुद्दे हैं, जिसके वजह से वोटिंग कर रहे हैं। इसमें बढ़ते दाम, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता, भ्रष्टाचार और किसान कल्याण जैसे मुद्दें रखे गए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीटर पर सर्वे के बारे सूचित किया है।
इससे पहले भी पीएम मोदी इस एप्प के जरिए लोगों से उनकी राय जानते रहे हैं। नोटबंदी के बाद पीएम मोदी ने लोगों ने इसी नमो एप्प पर उनकी राज जाननी है, उस दौरान लाखों लागों ने नोटबंदी पर अपनी राय रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications