बंद कमरे में विधवा महिला संग हमबिस्तर था आशिक मिजाज दारोगा, गांववालों ने जमकर पीटा
पटना। बिहार में खाकी बेलगाम है। पुलिस न तो अपराध पर लगाम लगा पा रही है और ना ही वर्दी पर लगने वाले दाग को। बीते दिनों दानापुर एसडीओ के गार्ड की एक लड़की के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया था। अब नया मामला मधेपुरा में सामने आया है। यहां गांव वालों ने एक दारोगा को महिला के घर से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा । घटना जिले के फुलौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड छह में देर रात की है। देर रात करीब 11 बजे मामला सामने आने बाद ग्रामीणों ने दारोगा को बंधक बना लिया और जमकर पीटा। दारोगा का नाम प्रभाकर राय है और वो में फुलौत ओपी में तैनात है।

विधवा महिला के घर देर रात गया था दारोगा
बताया जा रहा है कि इस फुलौत ओपी क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक विधवा महिला के घर दारोगा प्रभाकर कुमार राय रात में गया था। गांववालों ने उसे घर में घुसते देख लिया। जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला तो ग्रामीण महिला के घर में घुसे और दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया।

बंधक बनाकर गांववालों ने खूब पीटा
उसके बाद ग्रामीणों ने दरोगा प्रभाकर कुमार राय को घर से खींचकर बाहर निकाला और उसे बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक बंधक बनाए रखा। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम एसजेड हसन और एसडीपीओ सीपी यादव देर रात ही मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद ग्रामीणों को एएसआई के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दारोगा को छोड़ा।

गांव में खासा आक्रोश
पुलिस एएसआई को हिरासत में लेकर उदाकिशुनगंज थाना ले गयी। एसडीएम और एसडीपी शनिवार की सुबह भी फुलौत ओपी पहंचे। घटना को लेकर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। इस मामले को लेकर रातभर माहौल गरम बना रहा। एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि एएसआई को हिरासत में ले लिया गया है। ग्रामीणों की ओर से आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर एएसआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications