दिल्ली में लगे पोस्टर, मुर्ख दिवस मतलब 'केजरीवाल दिवस'

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आज एक अप्रैल है। यह तारीख मुर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन राजधानी दिल्ली इस तारीख को 'केजरीवाल दिवस' के रूप में मना रही है। जी हां दिल्ली की सड़कों पर भगत सिंह क्रांति सेना ने पोस्टर लगाकर आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पोस्टर पर एक अप्रैल को 'केजरीवाल दिवस' बताया गया है।

On April fool’s Day, Delhi abuzz with ‘Kejriwal Divas’ posters

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की सड़कों पर यह पोस्टर मंगलवार की देर रात लगायी गई है। पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर छपी है। तस्वीर के नीचे लिखा गया है कि 'आप सभी दिल्लीवासियों को 1 अप्रैल की हार्दिक बधाई।' आपको बताते चलें कि पोस्टरों में केजरीवाल की जो तस्वीर लगी है उसमें वो राजघाट में बैठे हैं।

यह तस्वीर उस वक्त की है जब एक रैली के दौरान दिल्ली में केजरीवाल को थप्पड़ पड़ा था। इस घटना के बाद वो राजघाट जाकर मौन बैठ गये थे। उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब भगत सिंह क्रांति सेना ने पोस्टर के माध्यम से आम आदमी पार्टी किसी को निशाना बनाया हो। इससे पहले कश्मीर मुद्दे पर प्रशांत भूषण के बयान पर जिस शख्स ने भूषण के ऑफिस में घुसकर उनसे मारपीट की थी, वह भी भगत सिंह क्रांति सेना से ही ताल्लुक रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+