Omicron In India: देश के 23 राज्यों में ओमिक्रॉन के 1270 केस, जानिए कहां कितने मरीज?

नई दिल्ली, 31 दिसंबर। देश में एकबार फिर कोरोना वायरस खतरनाक रफ्तार से बढ़ने लगा है, इस बार महामारी के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता को और बढ़ा दिया है। कोरोना के साथ-साथ देश में ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक कुल 1270 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं, इसमें से सबसे अधिक केस महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। तीसरे स्थान पर केरल है।

Omicron In India 1270 cases of Omicron in 16 states know where how many patients?

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक देश के 23 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं, और यह लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे से खबर आ रही है कि इस खतरनाक वेरिएंट से देश में पहली मौत हुई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन मामलों की बात करें तो सबसे अधिक महाराष्ट्र से 450 मामले सामने आए हैं, इसके बाद दूसरे स्थान पर 320 केस के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में सामने आई प्रशासन की लापरवाही, कोरोना मुआवजा सूची में जीवित महिला को बताया मृतक

जबकि, केरल में 103, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 46, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 16, हरियाणा में 14, ओडिशा में 14, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश में 9, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, अंडमान और निकोबार में 2, उत्तर प्रदेश में 2, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1, पंजाब में 1 और जम्मू-कश्मीर में 3 मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना वायरस के केस भी खतरनाक स्पीड से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार (31 दिसंबर) को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों 220 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान एक दिन में 7,585 मरीज कोविड-19 से ठीक हुए हैं।

बिहार पहुंचा ओमिक्रॉन
वहीं, अब बिहार में भी ओमिक्रॉन की एंट्री हो चुकी है। सामने आ रही खबरों के मुताबिक बिहार में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। प्रदेश की राजधानी पटना के किदवईपुरी इलाके के एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट का मरीज मिला है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति के ईडी संजय सिंह ने बताया कि पटना के किदवईपुरी इलाके के 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट जीनोम सिक्वेंसिंग में पॉजिटिव आई है। जिसकी जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है और साथ ही अलर्ट भी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+