Bigg Boss 13: OMG 400 करोड़ नहीं बल्कि 15 हफ्तों की इतनी फीस ले रहे हैं सलमान खान

नई दिल्ली। 'कलर्स' के बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, हर बार की तरह इस बार भी शो के अंदर कौन-कौन जाने वाला है, इस बारे में सस्पेंस बरकरार रखा गया है, टीवी पर आ रही खबरों के मुताबिक शो का प्रसारण 29 सितंबर से होने जा रहा है लेकिन शो की सबसे बड़ी यूएसपी सलमान खान हैं, जो कि शो के होस्ट हैं, हालांकि सलमान हर सीजन में कहते हैं कि वो शो की मेजबानी करना नहीं चाहते हैं लेकिन पिछले दस सालों से सलमान इस लोकप्रिय शो का हिस्सा हैं।

सलमान खान की फीस सुनकर हैरान रह जाएंगे आप...

सलमान खान की फीस सुनकर हैरान रह जाएंगे आप...

हर बार की तरह इस बार भी सलमान की फीस को लेकर चर्चाएं गर्म हैं, कहा जा रहा था कि सल्लू मियां ने शो के लिए कलर्स चैनल से 403 करोड़ की फीस ली है, जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर तूफान ही आ गया, हालांकि अब ये खबर झूठी निकली है क्योंकि पिंकविला वेबसाइट ने सलमान खान की फीस से जुड़ी डिटेल शेयर की है, जिसके मुताबिक 403 करोड़ वाली बात सही नहीं है।

सलमान ने बढ़ाई अपनी फीस

सलमान ने बढ़ाई अपनी फीस

रिपोर्ट के मुताबिक इस बार का ये शो '105 दिन यानि 15 हफ्ते चलेगा, पिछले साल सलमान खान ने हर दिन के 11 करोड़ चार्ज किए थे और पूरे सीजन के 165 करोड़ मिले थे, लेकिन सलमान ने इस बार अपनी फीस बढ़ा दी है, उन्हें हर हफ्ते के लिए 13 करोड़ दिए जा रहे हैं यानी कि सीजन 13 को होस्ट करने के लिए सलमान खान को 200 करोड़ के आस पास फीस ऑफर की गई है, फिलहाल सलमान की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

थोड़ा हटकर होगा 'बिग बॉस 13'

थोड़ा हटकर होगा 'बिग बॉस 13'

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर सुपरस्टार स्टार सलमान खान ने शो को लॉन्च किया, उन्होंने बताया कि इस बार बिग बॉस फिल्म सिटी में शूट किया जा रहा है और इस बार बिग बॉस का सेट बनाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है, हर बार सेट बनाने के लिए प्लास्टिक, थर्माकोल का भारी मात्रा में इस्तेमाल होता था, लेकिन बिग बॉस 13 का सेट बनाने के लिए ओमंग कुमार ने फाइबर, पीओपी का इस्तेमाल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+