Petrol-Diesel Price: लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आपके शहर का रेट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस और सर्दी की मार सह रहे देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, पेट्रोल और डीजल के दाम में आज लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई है। शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई है और डीजल का दाम 72 रुपये लीटर के पार चला गया है, मालूम हो कि आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं कोलकाता में 23 पैसे, मुंबई में 29 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे दाम बढ़े हैं।

 बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आपके शहर का रेट

जबकि दिल्ली में डीजल आज 27 पैसे महंगा हुआ है, इतने ही दाम कोलकाता में भी बढ़े हैं तो वहीं मुंबई में डीजल 28 पैसे और चेन्नई में 26 पैसे बढ़े हैं। आपको बता दें कि नवंबर में 8वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।

बढ़े हुए दामों के बाद आज देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम निम्नलिखित हैं

पेट्रोल की कीमत आज

  • दिल्ली में पेट्रोल 82.13 रुपये
  • कोलकाता में पेट्रोल 83.67 रुपये
  • मुंबई में पेट्रोल 88.87 रुपये
  • चेन्नई में पेट्रोल 88.87 रुपये

डीजल की कीमत आज

  • दिल्ली में डीजल 72.13 रुपये
  • कोलकाता में डीजल 75.70 रुपये
  • मुंबई में डीजल 78.66 रुपये
  • चेन्नई में डीजल 77.56 रुपये

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने की थी ये मांग

आपको बता दें कि पिछले महीने चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की मांग की थी, CTI के मुताबिक इस मंदी के दौर में पेट्रोलियम पदार्थों पर ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लगाना ठीक नहीं है। CTI के अध्यक्ष बृज गोयल ने पत्र में कहा था कि कोरोना वायरस की वजह से मौजूदा वक्त में पूरा देश वित्तीय संकट से जूझ रहा है। ऐसे में वो अनुरोध करते हैं कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया जाए, ताकी जनता को कुछ हद तक राहत मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+