महबूबा मुफ्ती की कथित हिरासत पर बोले उमर अब्दुल्ला- 'सरकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता ऐसे दे रही है जैसे उपकार कर रही हो'

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उन्हें पुलवामा में गिरफ्तार पीडीपी नेता वहीद उर रहमान पारा के घर पर जाने से रोकने के लिए बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ उनके निवास पर हिरासत में रखा गया है। महबूबा मुफ्ती के इस दावे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सरकार का पक्षधर माना जा रहा है। उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि सरकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता ऐसे दे रही है जैसे किसी पर कोई उपकार कर रही हो।

Omar Abdullah targeted the central government over the alleged custody of Mehbooba Mufti

बता दें कि गुरुवार ट्वीट करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक बार फिर से गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया गया है। पिछले दो दिनों से जम्मू कश्मीर प्रशासन मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दे रही है। वहीद उर रहमान का परिवार पुलवामा में है। उन्हें फर्जी आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां तक कि मेरी बेटी को भी घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा भाजपा के मंत्री और उनकी कठपुतलियों को कहीं भी जाने की इजजात है, लेकिन इन लोगों को सिर्फ मुझसे ही सुरक्षा में दिक्कत हो रही है। इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व CM महबूबा मुफ्ती को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोक दिया है।

महबूबा मुफ्ती को कथित रूप से हिरासत में लेने की खबरों पर उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'सरकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता ऐसे दे रही है जैसे किसी पर कोई उपकार कर रही हो और अपनी मर्जी से इसे किसी को दे रही है और छीन रही है।' उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि केंद्र के फैसले में न्यायपालिका का कोई हस्तक्षेप नहीं है। एक ट्वीट में अब्दुल्ला कहा, बाधा खड़ी करना इस सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया रही है। हमरे मुख्य द्वारा पर ट्रक खड़ा किया गया है। उन्होंने मेरे पिता को भी प्रार्थना करने से रोकने के लिए कुछ दिन पहले ऐसा ही किया था।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+