जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर से आज पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना की ओर से इस बाबत जानकारी देते हुए कहा गया है कि पाकिस्तान ने आज दोपहर 1.30 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया, इस दौरान छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया और मोर्टार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से यह सीजफायर उल्लंघन पूंछ जिले के कस्बा और किर्नी सेक्टर में किया गया है। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

इससे पहले पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह 11.15 बजे सीजफायर उल्लंघन किया था। इस दौरान मोर्टार दागे गए, साथ ही ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की गई। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारतीय सेना ने भी जिस पर भारतीय सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। जिस वजह से कुछ ही दिनों में घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद हो जाएंगे। इस वजह से पाकिस्तान चाहता है कि जल्द से जल्द घाटी में ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ करवाई जाए। इसके लिए आतंकी लॉन्चिंग पैड पर तैयार बैठें हैं। उन्हीं को कवर फायर देने के लिए पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा। हालांकि घुसपैठ की आशंका के चलते भारतीय सेना ज्यादा सतर्कता बरत रही है। साथ ही अंतररराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications