कश्मीर में हिंसा के पीछे पाकिस्तान नहीं: उमर अब्दुल्ला
कश्मीर में हिंसा के पीछे पाकिस्तान नहीं: उमर अब्दुल्ला
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के सूबे के संवैधानिक दर्जे के साथ छेड़छेड़ा होने पर गंभीर अंजाम होने की बात कहने के एक दिन बाद राज्य के पूर्व सीएम और केंद्र में मत्री रह चुके उमर अब्दुल्ला ने भी इसी तरह का बयान दिया है। उमर ने कहा कि जो लोग सूबे को मिले खास दर्जे पर बहस की मांग कर रहे हैं वो आग से खेल रहे हैं।

कश्मीर में अशांति के लिए पाकिस्तान के हाथ को भी अब्दुल्ला ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि हर बात के लिए पाकिस्तान को दोष नहीं दे सकते, पाकिस्तान कश्मीर घाटी में हिंसक अस्थिरता पैदा नहीं कर रहा है। शनिवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि 2008, 2010 और 2016 में उपजे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के पीछे पाकिस्तान नहीं था।
अब्दुल्ला ने कहा कि सत्तारूढ़ पीडीपी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि वे केंद्र सरकार और हुर्रियत के बीच बिना किसी शर्त के बातचीत शुरू करवाएंगे और मसलों के हल निकालने की कोशिश करेंगे लेकिन पीडीपी-भाजपा गठबंधन अपने वादे पूरे करने में नाकाम रहा है।











Click it and Unblock the Notifications