"INDIA Alliance की हालत पतली है..": सपा-कांग्रेस के झगड़े पर उमर अब्दुल्ला ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी-Video
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की हालत पतली बताई है। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की लड़ाई को लेकर चिंता जताते हुए ये बात कही है।
'अफसोस की बात है कि इंडिया अलायंस की हालत आज थोड़ी पतली है'
उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि "....वैसे देखा जाए तो अफसोस की बात है कि इंडिया अलायंस की हालत आज थोड़ी पतली है......थोड़े अंदरूनी झगड़े जो देखने को मिल रहे हैं, जो कि नहीं होने चाहिए......खासकर इन चार-पांच रियासतों में जहां इलेक्शन हो रहे हैं.....।"

Recommended Video
सपा-कांग्रेस की लड़ाई....इंडिया के लिए अच्छी बात नहीं- उमर अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंसस भी इंडिया ब्लॉक की एक सहयोगी पार्टी है, इसीलिए उनकी ओर से इस कबूलनामा का राजनीतिक महत्त्व बहुत ज्यादा है। उनके मुताबिक "पिछले दिनों जिस तरह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के दरमियान एक लड़ाई सामने आई और दोनों कहने लगे किए कि हम यूपी में तमाम सीटों पर लड़ेंगे...ये इंडिया अलायंस के लिए अच्छी बात नहीं है....."
दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश चुनावों के दौरान ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का तालमेल नहीं होने को लेकर खूब जुबानी झगड़ा हुआ था और गठबंधन के मतभेद सार्वजनिक हो गए थे। सपा नेता अखिलेश यादव ने तो कांग्रेस पर धोखा देने तक का आरोप लगा दिया था तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता ने उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की थी।
अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था
21 अक्टूबर को सपा प्रमुख ने कहा था कि कांग्रेस को उनकी पार्टी को बता देना चाहिए था कि उसे समाजवादियों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि 'मैं आपसे वादा करता हूं कि हम एक बार भी गठबंधन की चर्चा नहीं करेंगे और बीजेपी को हराने के लिए अपने स्तर पर ही तैयारियां शुरू कर देंगे।' उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को साजिश रचने और सपा को धोखा देने से बचना चाहिए।
इस विवाद में जब मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उनको लेकर 'अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश' वाली टिप्पणी की. तो उन्होंने भी उनके नाम में कमल (बीजेपी का चुनाव चिन्ह) होने को लेकर उनपर तंज कसा था। इंडिया ब्लॉक के दो प्रमुख दलों के बीच इस तरह के मतभेद गहराने के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया ब्लॉक के भविष्य को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। क्योंकि, यूपी कांग्रेस की ओर से भी कहा गया है कि वह राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
उमर को भविष्य में अच्छे से काम होने की उम्मीद
वैसे उमर ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा चुनावों के बाद इंडिया ब्लॉक में एक बार से एकजुटता की कोशिशें तेज हो सकेंगी। उन्होंने कहा, "शायद इन स्टेट इलेक्शन के बाद हमारी दोबारा मुलाकात होगी.....बैठ के कोशिश करेंगे कि अच्छे से मिलकर काम करें....."
इस बीच अखिलेश यादव ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक में बने रहने की बात कहते हुए कहा है कि 'पीडीए रणनीति है, इंडिया गठबंधन है.....पीडीए बीजेपी को हटा देगा।' यहीं पीडीए का मतलब- 'पिछड़े', 'दलित'और 'अल्पलंख्यक' है।












Click it and Unblock the Notifications