चेकिंग के लिए 2 घंटे US एयरपोर्ट पर रोके गए उमर अब्दुल्ला

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत का कोई जाना-पहचाना इंसान है, जिसे कि न्यूयार्क एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के लिए रोका गया है। नहीं-नहीं इस बार निशाना फिल्म अभिनेता शाहरूख खान नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बने हैं। करवाचौथ में क्यों होती है चंद्रमा की पूजा?

उमर की न्यूयॉर्क में सेकंडरी इमीग्रेशन जांच की गई है, इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर पर दी है, उमर के ट्वीट से महसूस हो रहा है कि उन्हें इस बात पर काफी गुस्सा आ रहा है क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अमेरिका में उतरने पर अचानक अमेरिकी अधिकारियों ने मेरी सेकंडरी इमीग्रेशन जांच की, तीसरी यात्रा में ये तीसरी बार हुआ है। मेरे दो घंटे बर्बाद हो गए।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री न्यूयार्क विवि के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अमेरिका गए हैंं।

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त के महीने में अभिनेता शाहरुख खान को भी अमेरिका के लॉस एंजिलिस हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था, उनके साथ भी ये तीसरी बार हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+