अपने लेवल के नेता से बहस करें उमर अब्दुल्ला: सुब्रहमण्यम स्वामी

गौर हो कि जम्मू कश्मीर में आयोजित एक रैली में मोदी ने कहा था कि प्रदेश में धारा 370 लगने से यहां की महिलाओं को वो अधिकार नहीं मिल पाते हैं जो कि देश के अन्य राज्यों की महिलाओं को मिले हुए हैं, अत: इस पर बहस होनी चाहिए और इस विषय की समीक्षा की जानी चाहिए। जिस पर उमर अब्दुल्ला के पिता फारूक अब्दुल्ला ने भी बयान दिया था कि अगर मोदी दस बार भी देश के प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो भी वह धारा 370 नहीं हटा सकते हैं।
सुब्रहमण्यम स्वामी के अनुसार मोदी और उमर दोनों ही एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं लेकिन भाजपा ने मोदी को अब प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है अत: बहस के लिए उमर को अपने लेवल का कोई नेता चुन लेना चाहिए।
नरेंद्र मोदी इन दिनों देश भर में रैलियों का आयोजन कर रहे हैं इसी कड़ी में उन्होने जम्मू कश्मीर में 1 दिसंबर को आयोजित हुई रैली में उमर अब्दुल्ला और उनकी बहन के अधिकारों पर टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications