पुराने नोट आज आधी रात से बंद: पेट्रोल पंप और अस्पताल में भी नहीं होंगे जमा
आज के बाद से पुराने नोट केवल सिर्फ बैंक में ही जमा होंगे और वहां 30 दिसंबर तक ही जमा होंगे।
नई दिल्ली। आज से वो 17 जगहों पर पुराने नोट बदले नहीं जाएंगे जहां अभी तक छूट थी। जी हां आज आधी रात (24 नवंबर) से 500/1000 के पुराने नोट जमा होना वहां बंद हो जाएंगे। आज के बाद से पुराने नोट केवल सिर्फ बैंक में ही जमा होंगे और वहां 30 दिसंबर तक ही जमा होंगे।
और उसके बाद अगर आपको पुराने नोट जमा कराने होंगे तो आपको रिजर्व बैंक ही जाना होगा। मालूम हो कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी का फैसला लेने के बाद 17 जरूरी सेवाओं में 24 नवंबर तक पुराने नोट चलाने की छूट दी थी।
ये 17 सेवाएं थीं..
- पेट्रोल पंप
- सरकारी अस्पताल
- ट्रेन-हवाई जहाज
- मेट्रो के टिकट
- दूध बूथ
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट
- बिजली-पानी बिल
- शवदाह गृह/कब्रिस्तान
- पेंडिंग बिल/टैक्स
- फार्मेसी, सिलेंडर
- रेलवे कैटरिंग
- स्मारकों के टिकट
- कोर्टफीस
- सहकारी स्टोर













Click it and Unblock the Notifications