हाईस्कूल में जो लड़की क्रश हुआ करती थी उसे 60 साल बाद किया बुजुर्ग ने प्रपोज, देखें प्यार से भरा VIDEO
कहते प्यार हमेशा जवान रहता है, प्यार करने और प्यार के इजहार के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। अगर सामने किसी का पहला क्रश सामने नजर आए तो बूढ़े दिल की धड़कने भी तेज हो जाती है।
ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग को 60 साल बाद अचानक वो नजर आ गई जो हाईस्कूल में उसका क्रश हुआ करती थी, फिर बुजुर्ग ने जो किया वो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाईस्कूल क्रश को 60 साल बाद मिला शख्स
एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सूटेट बूटेड शख्स ने हाईस्कूल क्रश को देखते ही उसे प्रपोज़ कर दिया। जिसे वहां मौजूद खड़े होकर देखते रह गए। दिल छू लेने वाली ये वीडियो क्लिप में टेम्पा के बुजुर्ग डॉक्टर की है जो 60 साल बाद उस महिला से मिले जो हाईस्कूल में उनका क्रश हुआ करती थी। ये ऐसा वीडियो है जिसे देखने का आपका मन बार-बार करेगा।
घुटने के बल बैठकर कर डाला प्रपोज
ये वीडियो पहले टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था दोबारा से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया जिसके बाद इसने लोगों का ध्यान खींचा।
60 साल पुरानी एक प्रेम कहानी
इस वीडियो को शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा "60 साल पुरानी एक प्रेम कहानी, जब डॉ. थॉमस अपनी मंगेतर नैन्सी को अचानक टाम्पा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिल गए। उनको देखते ही अपने घुटने के बल बैठकर अपने पहले प्यार को प्रपोज कर डाला।
सबके सामने कर दिया लिप-लॉक किस
वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों एक दूसरे के सामने जैसे ही आए वो भावविभोर होकर एक दूसरे के गले लग गए। इसके बाद वो इतने खुश हो गए कि लोगों की भीड़ के बीच एक दूसरे को लिप-लाक किस कर डाला।
प्यार भरी लाइनें बोल कर किया किया 60 साल पुराने प्यार का इजहार
वीडियो की शुरुआत में एक बुजुर्ग व्यक्ति को हवाई अड्डे पर अपने क्रश का बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखाया गया है। जब महिला उसकी ओर बढ़ती है तो वह उसे कसकर गले लगा लेता है। फिर वह उसे एक सीट की ओर ले जाता है। जब वह शांत हो जाती है, तो वह अपने घुटनों पर बैठकर न केवल अंगूठी के साथ बल्कि एक प्यार भरी कुछ लाइने भी पढ़कर सुनाता है।
ये प्यार भरे नजारें को देखकर खुश हुए वहां मौजूद लोग
जिसके बाद महिला भी प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेती और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ये देखकर वहां मौजूद लोग खुश हो गए और इस प्यार भरे लम्हें को देखकर मुस्कुराने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग कर रहे ये कमेंट
वीडियो एक दिन पहले पोस्ट किया गया और वायरल हो गया है इसे करीब 8.3 लाख बार देखा जा चुका है और संख्या बढ़ती ही जा रही है। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा एक पुरुष का उस महिला के प्रति प्यार का ऐसा शानदार उदाहरण जो इसकी हकदार है। खुशी और प्यार, आप यूं ही उम्र में खूब प्यार पाएं। वहीं दूसरे ने कहा "ओह, कितना सुंदर है। उनकी प्रतिक्रिया बिल्कुल सुंदर है। वहीं तीसरे ने लिखा बहुत अच्छे।












Click it and Unblock the Notifications