चलती ट्रेन से गिरे बुजुर्ग की पुलिसकर्मी ने बचाई जान, पीयूष गोयल ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

जयपुर। एक बुजुर्ग का चलती ट्रेन में चढ़ते हुए संतुलन खोकर गिर जाने का वीडियो सामने आया है। राजस्थान का ये वीडियो है, जिसमें बुजुर्ग की जान जाते-जाते बची। इस हादसे के दौरान ट्रेन के बाहर दरवाजे पर लटके शख्स को वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने जिस तत्परता के साथ बचाया। उसकी भी खूब तारीफ हो रही है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस वीडियो को ट्वीट किया है और सुरक्षाकर्मी की जमकर तारीफ की है।

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्टेशन का वीडियो

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्टेशन का वीडियो

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्टेशन के सीसीटीवी से बने इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में दरवाजे पर लटक जाता है और संभल नहीं पाता। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी दौड़ता है और उसे खींचने की कोशिश करता है ताकि वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच की जगह में ना गिर पड़े। फिर शख्स के साथ से ट्रेन का दरवाजा छूटता है और वो प्लेटफॉर्म पर गिरता है। गनीमत रहती है कि वो ट्रेन की चपेट में नहीं आता और प्लेटफॉर्म पर गिरता है।

Recommended Video

    Viral Video: चलती Train के नीचे आए बुजुर्ग की इस पुलिसवाले ने ऐसे बचाई जान । वनइंडिया हिंदी
    क्या बोले हैं पीयूष गोयल

    क्या बोले हैं पीयूष गोयल

    रेलवे स्‍टेशन पर हुए एक ऐसे ही हादसे का वीडियो रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है- राजस्थान के सवाई माधोपुर स्टेशन पर एक बुजुर्ग यात्री को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बचाया गया। अपने सुरक्षाकर्मियों पर हमें गर्व है, जो पूरे सेवाभाव के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

    लोग जमकर कर रहे तारीफ

    सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 40 हजार से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 800 से ज्‍यादा बार इसे रीट्वीट किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट मे जाकर इस पुलिसवाले की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर इस पुलिसवाले को सम्मानित किए जाने की बात कर रहे हैं तो कई लोगों ने लिखा है कि इसी तरह अगर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहें तो बहुत सी चीजें काबू हो सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+