हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, पुरानी इमारत ढहने से 2 की मौत, कई घायल
नई दिल्ली: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर एक पुरानी इमारत गिर गई। इस दौरान दो लोगों के मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही चार मीनार पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में इमारत के पहले से जर्जर होने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक हुसैनी आलम इलाके में एक इमारत रविवार को ढह गई। ये इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी। जिसके मलबे में 7 लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही पांच लोगों का निकाल लिया, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र में हुआ था दर्दनाक हादसा
आपको बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र के भिवंडी में इसी तरह का एक दर्दनाक हादसा हुआ था। उस दौरान तीन मंजिला इमारत ढह गई थी। हादसे में 33 लोगों की मौत हुई, जिसमें 15 बच्चे शामिल थे। इसके अलावा बचाव दल ने 25 लोगों की जिंदा निकाला था। इस तीन मंजिला इमारत में 40 फ्लैट थे, जिसमें 150 के करीब लोग रहते थे। भिवंडी में गिरी इमारत भी 43 साल पुरानी थी।












Click it and Unblock the Notifications