गुजरात के इन 10 जिलों में तबाही मचा सकता है Cyclone Okhi, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अपील
सूरत। चक्रवाती तूफान ओखी गुजरात के करीब है। इस दौरान सूरत के जिलाधिकारी ने अपील की है कि लोग रात के समय घर के बाहर ना निकलें। जिलाधिकारी सूरत, महेंद्र पटेल ने कहा कि संभवतः आज बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चलने की संभावना है। लोगों की सलाह दी गई है कि वो घर के बाहर ना निकलें। वो लोग जो कच्चे मकानों में रह रहे हैं उन्हें बसेरों में लाया जाएगा। पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी अलर्ट पर है इसके साथ ही नगर पालिका और अन्य स्थानीय निकाय अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे राज्य में तूफान से प्रभावित लोगों की मदद करें। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात मे अगले 4 दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वलसाड,सूरत,नवसारी, भरूच,दांग,तापी, अमरेली, गिर सोमनात और भावनगर में बारिश हो सकती है। इन सब के बीच राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। कोस्ट गार्ड अधिकारियों के मुताबिक ओखी, सूरत की ओर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और आस-पास के इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों में मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की ताकि तेजी से आने वाले तूफान ओखी से ज्यादा नुकसान हो सके। इस बीच, दक्षिणपूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीपों में खोज और बचाव कार्य जारी रहेगा। नौसेना ने 10 नौसेना के जहाजों और आठ विमानों को तैनात किया है।












Click it and Unblock the Notifications