OI Exclusive: सांसद चंद्रशेखर पर दर्ज हो सकती है FIR, रोहिणी घावरी के पिता ने खोले कई बड़े राज!
OI Exclusive: रोहिणी घावरी मामले में नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर पर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज कर सकती है। दरअसल इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाती रही हैं। जिनमें दुष्कर्म का आरोप सबसे संगीन है।
इसी को लेकर रोहिणी घावरी के पिता शिव घावरी दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा से दिल्ली पुलिस मुख्यालय में मिले और बातचीत की। बकौल शिव घावरी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उन्हें इस मामले पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वसन दिया है।

क्या है मामला?
रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर आरोप लगाया है कि, चंद्रशेखर ने उन्हें धोखे में रखकर लंबे वक्त तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उनसे वादा किया था कि वह उनसे शादी करेंगे। बाद में रोहिणी को पता चला कि चंद्रशेखर पहले से शादीशुदा हैं। वन इंडिया से हुई बातचीत में रोहिणी ने कई और बातों का भी खुलासा किया। रोहिणी ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इसके अलावा रोहिणी ने ईमेल के जरिए दिल्ली पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी है।
कौन हैं रोहिणी?
रोहिणा घावरी इंदौर की एक युवती हैं जो दलित समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। रोहिणी यूनाइटेड नेशन्स में भी स्पीच दे चुकी हैं और फिलहाल स्विट्जरलैंड से पीएचडी कर रही हैं। रोहिणी के मुताबिक वे काफी लंबे वक्त तक चंद्रशेखर के साथ रिश्ते मेें रही हैं। जब भी रोहिणी विदेश से दिल्ली आती थीं तो वे और चंद्रशेखर मिलते थे। इन सब के बारे में रोहिणी ने खुद वनइंडिया को जानकारी दी है।
चंद्रशेखर का इस मामले पर क्या रुख?
वनइंडिया ने चंद्रशेखर से कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। यदि भविष्य में वे कुछ बताते हैं तो वनइंडिया उनके पक्ष को भी आपके सामने लाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications