पेपर लीक के बीच बड़ा खुलासा, 18 जून तक हैक थी NTA की वेबसाइट, डार्क वेब पर बेचा जा रहा था डेटा
NTA Website Hack: देश में मचे NEET-UG रिजल्ट 2024 के बवाल के बीच पेपर लीक को लेकर सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि 18 जून तक नेशनल टेस्ट एजेंसी NTA की वेबसाइट हैक थी और डेटा डार्क वेब पर बिक रहा था। एडमिट कार्ड और बच्चों की जानकारी हैक की गई थी।
नीट परीक्षाओं में गड़बड़ी के बीच बुधवार, 26 जून को एक रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट 18 जून तक हैक थी। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि एनटीए का डेटा डार्क वेब पर बेचा गया था।

जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड और उनकी पर्सनल डिटेल को हैक किया गया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब नीट-यूजी और यूजीसी-नेट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में विवाद चल रहा है। 19 जून को होने वाली यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
बता दें कि एनटीए नीट यूजी में गड़बड़ी और यूजीसी नेट 2024 को रद्द करने के चलते सुर्खियों में हैं। खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट और यूजीसी नेट 2024 के दौरान गड़बड़ी की बात कबूल की है।
शिक्षा मंत्री ने एनटीए की विफलता को भी स्वीकार करते हुए एनटीए महानिदेशक सुबोध सिंह को अपने पद से हटा दिया। वहीं शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए की समीक्षा और सुधारों की सिफारिश के लिए एक समिति का गठन किया है।एनटीए के लिए एक हाई लेवल कमेटी का भी गठन किया, जो केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।












Click it and Unblock the Notifications