नक्सलियों की कमर तोड़ने वाला और वीरप्पन को मारने वाला यह पुलिस ऑफिसर अब चला कश्मीर
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल केएन वोहरा को एक नया सलाहकार मिला है। यह सलाहकार कोई और नहीं बल्कि वही शख्स है जिसने वीरप्पन को एक खास ऑपरेशन में मारने वाली टीम को लीड किया था। रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर के विजय कुमार अब वोहरा के एडवाइजर होंगे और जल्द ही कश्मीर पहुंचेंगे।
Recommended Video

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल केएन वोहरा को एक नया सलाहकार मिला है। यह सलाहकार कोई और नहीं बल्कि वही शख्स है जिसने वीरप्पन को एक खास ऑपरेशन में मारने वाली टीम को लीड किया था। रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर के विजय कुमार अब वोहरा के एडवाइजर होंगे और जल्द ही कश्मीर पहुंचेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएफ ऑफिसर बीवीआर सुब्रहमण्यम को जम्मू कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। सुब्रहमण्यम, बीबी व्यास की जगह लेंगे। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को बीजेपी ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इन नामों की पुष्टि की गई है। हिंदी में यह भी पढ़ें-क्या है धारा 92 जिसके तहत जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति की जगह लगता है राज्यपाल शासन?

साल 2004 में मारा वीरप्पन को
के विजय कुमार पहले भी कश्मीर में तैनात रह चुके हैं। वह बीएसफ के इंस्पेक्टर जनरल के तौर पर साल 1998-2001 तक कश्मीर घाटी में पोस्टेड थे। उस समय भी घाटी में काउंटर इनसर्जेंसी ऑपरेशंस काफी तेजी से जारी थे। के विजय कुमार उस समय खबरों में आए थे जब अक्टूबर 2004 में खतरनाक चंदन तस्कर वीरप्पन को मारा गया था। के विजय कुमार ने उस दौरान ऑपरेशन कुकून को लीड किया था।

पीएम मोदी ने दी मंजूरी
इसके अलावा साल 2010 में जब दांतेवाड़ा में एक नक्सली हमले में 75 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे तो उस समय के विजय कुमार को सीआरपीएफ का डायरेक्टर जनरल बनाया गया। साल 2012 में वह रिटायर हो गए थे लेकिन आज भी उनके कई ऑपरेशंस मिसाल की तरह है। के विजय कुमार और सुब्रहमण्यम के नाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी की तरफ से हरी झंडी मिली है।

जम्मू कश्मीर में लगा है राज्यपाल शासन
बीबी व्यास को राज्यपाल वोहरा का काफी करीबी माना जाता है। वोहरा का कार्यकाल को सरकार की ओर से एक माह तक के लिए बढ़ा दिया गया है। व्यास पिछले वर्ष नवंबर में रिटायर होने वाले थे। बीबी व्यास के लिए कार्मिक मंत्रालय की ओर से नियमों में परिवर्तन किया गया। फिर उनका कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को बीजेपी ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इन नामों की पुष्टि की गई है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications