ओडिशा में टिकट के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन, कांग्रेस प्रभारी बोले- कोई लॉबी नहीं करेगी काम
2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। चुनाव को लेकर राज्य की कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के टिकटों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार ने ऐलान किया है कि टिकट के इच्छुक नेताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी ने कहा टिकट के लिए कोई लॉबी काम नहीं करेगी।

कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार ने ये साफ किया कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाने के लिए नेताओं की कोई लॉबी काम नहीं करेगी। नेताओं को टिकट के लिए अपने से संबंधित सभी जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बता दें गुरुवार को में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की बंद कमरे में बैठक हुई। जिसमें ओपीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक, कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार और एआईसीसी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री भी मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार एआईसीसी ने प्रवीण कुमार को टिकट वितरण में पारदर्शिता लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव में कांग्रेस इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए जल्द ही ई-फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। एक से अधिक उम्मीदवारों के मामले में, प्रदेश चुनाव समिति उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता का अध्ययन करेगी और उनमें से एक का चयन करेगी। आवेदन पूरा होने के बाद चुनाव के इच्छुक उम्मीदवारों की एक सूची स्क्रीनिंग कमेटी को भेजी जाएगी। इसके बार स्क्रीनिंग कमेटी मंजूरी देगी ओर उपयुक्त उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा।
ओडिशा प्रभारी ने इस बैठक के बाद जानकारी दी कि "अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फिर एक सर्वे टीम सर्वे करेगी। यह सर्वे किसी भी नेता की लॉबी का ध्यान रखे बिना पारदर्शी होगा। रिपोर्ट प्रदेश चुनाव समिति को सौंपी जाएगी। इसके बाद प्रदेश चुनाव समिति अपनी अंतिम सूची दिल्ली भेजेगी।"
वहीं ओपीसीसी प्रमुख शरत पटनायक ने चयन प्रक्रिया के बारे में बात की। उन्होंने कहा टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। जिताऊ उम्मीदवार ही हमारी पहली कसौटी होगी। हमारी प्राथमिकता महिलाएं और युवा चेहरे होंगे।' इसके अलावा, जो लोग पिछला चुनाव कम अंतर से हार गए थे, उन पर भी विचार किया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications