WATCH VIDEO: आवारा कुत्तों से बचने के चक्कर में कार से जा भिड़ी महिला, तीन लोग हुए घायल
Stray dogs Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आवारा कुत्तों से बचने के चक्कर में महिला गाड़ी से जा टकराती है और स्कूटी पर सवार सारे लोग गिर जाते हैं।

Odisha Woman Accident: आवारा कुत्तों का आंतक कोई नई बात नहीं है। आए दिन कोई ना कोई ऐसा मामला जरूर आ जाता है, जिसमें स्ट्रीट डॉग्स की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। हाल ही में ओडिशा से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें स्कूटी सवार एक महिला आवारा कुत्तों के डर के मारे दुर्घटना का शिकार हो गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि आवारा कुत्तों से बचने के चक्कर में महिला एक कार से जा टकराती है उसका बुरी तरह से एक्सीडेंट हो जाता है।
(वीडियो-नीचे)
स्कूटी के पीछे पड़ गए कुत्ते
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दो और लोगों के साथ स्कूटी से आ रही होती है और उसके पीछे आवारा कुत्ते दौड़ रहे होते हैं। कुत्ते काफी स्पीड में होते हैं और महिला उनसे बचने के चक्कर में स्कूटी की स्पीड भी बढ़ा देती है। लेकिन देखते ही देखते महिला आगे खड़ी कार से टकरा जाती है और स्कूटी में सवार सारे लोग गिर जाते हैं।
आवारा कुत्तों का आतंक
ये पहली बार नहीं है, जब आवारा कुत्तों के आतंक से किसी के साथ दुर्घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार आवारा कुत्तों ने अपना आतंक मचाया है। कई बार किसी जगह कुत्तों का आतंक इतना फैल जाता है कि विदेशी टूरिस्ट भी इनकी वजह से किसी एरिया में घूमने से कतराने लगते हैं। डॉग लवर्स की बात करें, तो वे इन्हें खाना तो खिला देते हैं लेकिन इन कुत्तों की देखभाल कोई नहीं करता। देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए, तो यहां रोजाना तकरीबन 100 से भी ज्यादा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications