ओडिशा में VLTC कमांड सेंटर का उद्घाटन, मंत्री तुकुनी साहू ने कहा- सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

Odisha News: ओडिशा में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, बेहतर सड़क सुरक्षा के दिशा में ओडिशा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन वाहनों की निगरानी के लिए एक ट्रैकिंग प्रणाली शुरू कर दी गई है। परिवहन मंत्री तुकुनी साहू ने वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के 24X7 कमांड और कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके में मंत्री साहू ने कहा कि वीएलटीसी के जरिए बेहतर तरीके से निगरानी की जा सकेगी।

Odisha Transport Minister Tukuni Sahu

ओडिशा लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस का उद्घाटन करते हुए मंत्री तुकुनी साहू ने कहा, "परियोजना का उद्देश्य यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, बेहतर सड़क सुरक्षा और बेहतर प्रवर्तन गतिविधियों के लिए सार्वजनिक परिवहन वाहनों की निरंतर निगरानी के लिए एक ट्रैकिंग प्रणाली शुरू करना है। परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव उषा पाधी ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण ने वाहन स्थान ट्रैकिंग (VLT) एप्लिकेशन के विकास, प्रबंधन और संचालन के लिए बीएसएनएल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। बीएसएनएल ने परियोजना के तहत कवर किए गए वाहनों की ट्रैकिंग और निगरानी के लिए 'मो यात्रा सुरक्षा' नाम से एक वाहन स्थान ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर बैक-एंड एप्लिकेशन विकसित, तैनात, एकीकृत और चालू किया है।"

क्या है वीएलटीसी
दरअसल, केंद्र ने निर्माताओं को अपने वाहनों में वीएलटी डिवाइस और पैनिक बटन लगाने की मंजूरी दे दी है। ओडिशा सरकार ने निर्माताओं के पैनल में शामिल होने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की है। अब तक, राज्य में छह वीएलटीडी निर्माता पंजीकृत हो चुके हैं और 11 ने बैक-एंड में अपना परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

वीएलटीडी उपकरणों को स्थापित करने के लिए निर्माताओं द्वारा राज्य भर में कम से कम 330 कार्यालय खोले जाएंगे। वाहन मालिक वेबसाइट www.odishtransport.gov.in पर उपलब्ध सूचीबद्ध निर्माताओं में से वीएलटीडी डिवाइस चुन सकते हैं और लगा सकते हैं। राज्य में लगभग 250 वाहन पहले से ही उपकरणों से लैस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+