Odisha Train Tragedy: हादसे में प्रभावितों की मदद करेगा हेल्पलाइन नंबर 139, जानिए कैसे?
Odisha Train Tragedy: रेलवे प्रशासन ने प्रभावित लोगों के परिवारों और रिश्तेदारों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर उचित व्यवस्था कर दी है। यह नंबर 24 घंटे एक्टिव रहेगा।

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में हुई मौतों का आंकड़ा अब 275 तक पहुंच चुका है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने प्रभावित लोगों के परिवारों और रिश्तेदारों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी व्यवस्था कर दी है। इस नंबर पर कॉल करने वालों की हर संभव मदद की जाएगी। यह नंबर 24 घंटे एक्टिव मोड पर होगा। इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के पास है।
आपको बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में हुई मौतों में अब तक 88 शवों की पहचान की जा चुकी है। वहीं, रविवार दोपहर दो बजे तक 1,175 घायलों में से 793 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, सीएम पटनायक मामले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। रेलवे प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
क्या है 139 नंबर का मकसद?
रेलवे हेल्पलाइन 139 का मकसद है, यात्रियों की मदद करना। 139 नंबर IVRS यानी इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम पर आधारित है। इसपर कॉल करके यात्री, ट्रेन से संबंधित पूछताछ और PNR स्टेटस, टिकट (सामान्य और तत्काल) की उपलब्धता, ट्रेन आगमन, प्रस्थान की तरह आरक्षण संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस मुश्किल घड़ी में इस नंबर को पीड़ितों की मदद के लिए भी व्यवस्था कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications