Odisha Train Accident: कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने अश्विनी वैष्णव पर कसा तंज, कहा- भारत एक...

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने मंगलवार को रेल मंत्री पर साधा निशाना है। कहा कि भारत एक पूर्णकालिक रेल मंत्री का हकदार है।

Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। हादसे की सीबीआई जांच की मांग पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के सरकार की आलोचना के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने मंगलवार को रेल मंत्री पर साधा निशाना है।

उन्होंने कहा कि भारत एक पूर्णकालिक रेल मंत्री का हकदार है, न कि दो विभागों के बीच चांदनी दिखाने वाला। कम से कम पीएम मोदी इतना कर सकते हैं कि रेलवे के लिए एक पूर्णकालिक और समर्पित मंत्री दें।

आपको बता दें कि बीती शुक्रवार (दो जून) को ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस डिरेल हो गई थी। हादसा मालगाड़ी से टक्कर होने के बाद हुआ। इस दर्दनाक हादसे में करीब 275 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1,100 से ज्यादा घायल हुए। यह हादसा आजादी के बाद हुए ट्रेन हादसों में सबसे भीषण साबित हुआ।

कौन हैं कार्ति चिदंबरम ?

आपको बता दें कि कार्ति चिदंबरम, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे हैं। वर्तमान में कार्ति चिदंबरम कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद हैं। अभी हाल ही में कार्ति चिदंबरम की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। उस वक्त काफी सुर्खियों में छाए रहे। इनपर आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए 2017 में पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज हुआ था।

मीडिया समूह के प्रमोटर इंद्राणी और पीटर मुखर्जी से रिश्वत लेकर भ्रष्टाचार और धनशोधन करने का आरोप लगा था। हालांकि, मोदी सरकार ने 2017 में एफआईपीबी को खत्म कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+