Odisha Train Accident: अब तक 275 की मौत, CM पटनायक ने किया फ्री बस सेवा का ऐलान
Odisha Train Accident: कोरोमंडल एक्सप्रेस में अब तक 275 लोगों की जान गई है। हादसे में घायल 1,175 में से 793 को दोपहर दो बजे तक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस में अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 88 शवों की पहचान की जा चुकी है। वहीं, 1,175 घायलों में से 793 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी हादसे के तीसरे दिन यानी रविवार को ओडिशा मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने दी। उधर, सीएम पटनायक ने फ्री बस सेवा का ऐलान किया है।
ओडिशा मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या 275 है न कि 288। डीएम द्वारा डेटा की जांच की गई और पाया गया कि कुछ शवों की दो बार गिनती की गई है, इसलिए मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 275 कर दिया गया है।
128 किमी/घंटे की रफ्तार से थी एक्सप्रेस
उधर, रेलवे बोर्ड सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, सिग्नलिंग के साथ कुछ समस्या रही है। हम अभी भी रेलवे सुरक्षा आयुक्त की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई। ट्रेन की गति लगभग 128 किमी/घंटा थी।
...तो ऐसे हुआ था हादसा
आपको बता दें कि बीती शुक्रवार शाम 7 बजे बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस की एक मालगाड़ी से हो गई। बताया गया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ने अचानक ही गलत ट्रैक पर टर्न लिया। जिससे मालगाड़ी से भिड़ंत हो गई। टक्कर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के वक्त कोरोमंडल एक्सप्रेस में लगभग 1257 आरक्षित यात्री सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications