ओडिशा ट्रेन हादसे पर "आप" ने घेरा, कहा- पीएम मोदी का पूरा ध्यान 'PR एक्सरसाइज और दिखावे' पर है
ओडिशा ट्रेन हादसे पर आम आदमी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री का ध्यान यात्रियों की सुरक्षा के बजाय पीआर एक्सरसाइज और दिखावे पर है।

ओडिशा में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे में लगभग 288 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं बालासोर और आस-पास के इलाकों के अस्पताल हादसे में घायल हुए यात्रियों से भरे हुए हैं। इस घटना के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुर्घटना स्थल पर जाकर चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन का मुआवना किया, इसके बाद मरीजों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे।
पिछले कुछ सालों में ये सबसे बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट है। यात्रियों से भरी खचाखच दो ट्रेनों और एक मालगाड़ी की टक्कर हुई। इसमें कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मालगाड़ी तीन ट्रेनें शामिल हैं। इस घटना के बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। कई नेताओं ने जहां पीएम मोदी इस्तीफा दें ये मांग कर रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी ने भी ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
पीएम का ध्यान पीआर पैक्टिस और दिखावे पर है
शनिवार की शाम आम आदमी पार्टी ने बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुआ केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी पर आड़े हाथों लिया। आप ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा ध्यान पीआर एक्सरसाइज और दिखावे पर है, उनका ध्यान यात्रियों की सुरक्षा पर नहीं है।
कब तक वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर सरकार वाहवाही लूटती रहेगी
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा ये ट्रेन हादसा बहुत हृदयविदारक है। इस घटना में 288 की मौत हो गई है, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसके साथ ही आप सांसद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कब तक ये मोदी सरकार केवल वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर वाह-वाही लूटती रहेगी? रेलवे के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा का क्या? उन्होंने कहा इस ट्रेस हादसे के मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
केजरीवाल ने जताया दुख
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि ओडिशा में हुआ ट्रेन हादसा व्यथित कर देने वाला है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है उनके साथ मेरी संवेदना है। उन्होंने आगे लिखा इस घटना में मारे गए यात्रियो की दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत और साहस दें।












Click it and Unblock the Notifications