ओडिशा बनाएगा देश का सबसे बड़ा COVID19 अस्पताल, केवल 15 दिनों में तैयार होगा 1000 बेड वाला हॉस्पिटल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार सबसे बड़ा COVID-19 अस्पताल बनाने जा रही है। ओडिशा में बनने जा रहे देश के सबसे बड़े COVID19 अस्पताल में 1000 बेड होंगे। ओडिशा ऐसा पहला राज्य होगा जो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए इतना बड़ा अस्पताल स्थापित करने जा रहा है।

Odisha to set up the largest COVID19 hospital in the country, Will be 1000 bed hospital

ओडिशा सरकार, कॉरपोरेट्स और मेडिकल कॉलेजों के बीच 1000 बेड का एक COVID-19 मरीजों के लिए हॉस्पिटल बनाने के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। खास बात ये है कि केवल 15 दिन में ही 1000 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। ओडिशा में कोरोना वायरस के अभी तक 2 मामले सामने आए हैं। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्य के सभी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे अनुरोध पर COVID19 मरीजों के लिए डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का काम 17 राज्यों में शुरू हो गया है।भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 649 हो गई है। इस महामारी से देश में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोरोना वायरस से 4 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीजों में 43 ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। केंद्र सरकार ने आज कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 1.7 लाख करोड़ रु के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Odisha Government Medical Staff को देगी 4 महीने की एडवांस सैलरी | वनइंडिया हिंदी

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जो लोग ये जंग लड़ रहे हैं, चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें 50 लाख का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा। जनधन योजना के तहत 20.5 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपए प्रति माह तीन महीने तक अतिरिक्त पैसा दिया जाएगा। इसके अलावा, मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 182 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए कर दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+