छात्रा को क्लासरूम में अकेला देख टीचर की गंदी हरकत, गिरफ्तार
नई दिल्ली। छात्रा को कक्षा में अकेला देखकर टीचर के उसके साथ बदसलूकी करने और गलत तरह के छूने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना ओडिशा के जाजपुर की है। जाजपुर के स्कूल में छात्रा को अकेले कमरे में पाकर टीचर के उसे गलत तरीके से छूने की पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर निर्भया अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने शनिवार को बताया है आरोपी शिक्षक संजय कुमार त्रिपाठी है। वह बारपाड़ा सरकारी अपग्रेड स्कूल का शिक्षक है। त्रिपाठी पर 14 साल की छात्रा के निजी अंग छूने का मामला सामने आने के बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। लड़की के साथ ये घटना 27 जनवरी को हुई थी। लड़की ने परिवार के सामने ये सब बताया तो गुरुवार को लड़की के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ निर्भया अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बहाने से रोका था लड़की को
पुलिस ने बताया कि टीचर ने चालाकी से लड़की को छुट्टी के बाद रोक लिया था। आरोपी ने क्लास खत्म होने के बाद स्कूल भवन के कमरों को बंद करने के लिए लड़की से कहा। ऐसे में दूसरे छात्र बाहर निकल गए और वो कमरे बंद करने लगी। जब छात्रा कमरों को बंद कर रही थी तो उसने छात्रा को कमरे में खींच लिया और उसको गलत तरह से छूने लगा, छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी टीचर ने उससे बदसलूकी की।

दिल्ली में भी स्कूल में यौन शोषण का मामला
राजधानी दिल्ली में भी स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया है। दिल्ली से सटे साहिबाबाद के एक प्री स्कूल में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ उसकी महिला अटेंडेंट ने कथित तौर पर यौन शोषण किया है। डॉक्टरों ने बताया कि अभी बच्ची सदमे में है। मेडिकल रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे का इलाजा किया जाएगा। बच्ची के माता-पिता ने प्री स्कूल की महिला अटेंडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और कहा था कि आरोपी ने स्कूल के शौचालय में लड़की के निजी हिस्सों में डाली। इतना ही नहीं उसने धमकी दी कि अगर बच्ची यह किसी को बताएगी तो वह उसे कमरे में बंद कर देगी। लड़की अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। प्री स्कूल में महिला अटेंडेंट ने लड़की का एक बार नहीं बल्कि इस सप्ताह दो बार यौन शोषण किया था। दूसरी घटना, गुरुवार को हुई जब बच्ची के माता पिता को पता चला और उन्हें कुछ संदेहास्पद लगा। इसके बाद उन्होंने बच्ची से पूरी पूछताछ की।












Click it and Unblock the Notifications