ओडिशा: 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का करेंगी उद्घाटन
ओडिशा में 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा दो दिवसीय यात्रा पर आने वाली हैं। इस अवसर पर 20 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज जिले के कुलियाना ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगी। हालांकि राष्ट्रपति ओडिशा के दौरे के बारे राष्ट्रपति भवन की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने मंगलवार को ये जानकारी देते हुए बताया मयूरभंज जिले के कुलियाना ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगी।केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने मंगलवार को हुई एक समीक्षा बैठक के बाद 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दो दिवसीय यात्रा के बाद में यात्रा के बारे में प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी। इस मौके पर टुडू ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं सहित विभिन्न केंद्र सरकार की परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
उन्होंने बताया केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को दिए गए 87 एकलव्य मॉडल स्कूलों की स्थिति पर चर्चा की गई और निष्पादन एजेंसियों को निर्माणाधीन शेष स्कूलों को दिसंबर 2023 तक पूरा करने के लिए कहा गया।
बता दे राष्ट्रपति मुर्मू के राष्ट्रपति कार्यालय से ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा में अभी तक कोई जानकारी जारी नहीं की है। इससे पहले जुलाई 2022 में राष्ट्रपति बनने के बाद ओडिशा अपने गृह जनपद में पहुंची थी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू की ये दूसरी ओडिशा यात्रा होगी।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आखिरी बार जुलाई में राज्य का दौरा किया था और अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया था।












Click it and Unblock the Notifications