ओडिशा: पयर्टन मंत्री के शरीर से निकली गोली, खतरे से बाहर

मोहंती को बाईं बांह पर गोली लगी। गोली चलने से वह स्कूटी से गिर गए जिससे उनके सर पर भी चोट लग गई। ओडिशा पुलिस के मुताबिक 59 वर्षीय मोहंती एक समारोह से स्कूटी पर घर जा रहे थे तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने रात करीब 8 बजे आमला क्लब के समीप एक संकरी गली में उन पर गोली चलाई। सूत्रों के अनुसार ऐसा लगता है कि हमलावर दोपहिया वाहन पर मोहंती का पीछा कर रहे थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मोहंती को बाईं बांह पर गोली लगी। गोली चलने से वह स्कूटी से गिर गए जिससे उनके सर पर भी चोट लग गई।
इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अस्पताल पहुंच मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दोषियों को हर हाल में गिरफ्तार करने और इस साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ने की बात कही है। उधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्र और आइजी आरपी कोचे ने पुरी पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। राज्य के पर्यटन व संस्कृति मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की जा रही, जबकि बीजू जनता दल ने विरोध में जुलूस निकाला।












Click it and Unblock the Notifications