ओडिशा में देवी को खुश करने के लिए कर दी बहन की हत्या, फिर किया डांस

ओडिशा में इस शख्स ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद डांस किया। इतना ही नहीं इसने पत्रकारों से कहा कि वो हत्या कर के खुश है।

भुवनेश्वर। ओडिशा में फिर से एक बार अंधविश्वास के चलते सर काटने का मामला सामने आया है। राज्य के बालनगीर में भाई ने देवी काली को प्रसन्न करने के लिए बहन का सिर काट दिया। मामले में पुलिसे ने 47 वर्षीय त्रिपुरा मलिक को गिरफ्तार कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ओडिशा में देवी को खुश करने के लिए कर दी बहन की हत्या,

मिली जानकारी के अनुसार बालनगीर जिला स्थित सदर पुलिस थानान्तर्गत के दंगाघाटा निवासी त्रिपुरा ने अपनी पत्नी सुकीना पर भी हमला किया। पुलिस अधीक्षक आशीष सिंहने जानकारी दी कि त्रिपुरा ने पत्नी पर हमला करने की बात कबूली है और जब उकी बहन रंगा बचाने की कोशिश कर ही थी, तभी उस पर भी हमला किया और उसकी हत्या कर दी। सिंह ने कहा कि वो इस मामले की जांच अंधविश्वास के नजरिए से कर रहे हैं।

बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो त्रिपुरा के घर के पास स्थित देवी काली की मूर्ति के पास पूजा की सामग्री रखी थी। पड़ोसियों का भी कहना है कि देवी काली को प्रसन्न करने के लिए उसने बहन की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि त्रिपुरा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

पुलिस ने यह जानकारी भी दी कि हत्या के वक्त सुकीना और रंगा के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद थे। वहीं त्रिपुरा ने पत्रकारों से बताचीत के दौरान कहा कि मैं खुश रहना चाहता था। मैंने अपनी खुशी के लिए देवी के समक्ष नरबलि दी। पड़ोसियों ने यह भी कहा कि हत्या करने के बाद त्रिपुरा नाच रहा था।

ये भी पढ़ें: खेत में पानी छोड़ने का विवाद बना पिता-पुत्र की मौत की वजह, घर में घुसकर की गई हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+