ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, पुलिसकर्मी ने मारी थी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर एक पुलिसकर्मी ने फायरिंग कर दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। वो झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां पर एक पुलिसकर्मी ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नबा दास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। पढ़िए इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

Odisha

LIVE Feed
Jan 29, 2023, 10:24 PM IST

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Jan 29, 2023, 10:24 PM IST

स्वास्थ्य मंत्री की मौत, अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़

स्वास्थ्य मंत्री नबा दास ने आज झारसुगुड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद दम तोड़ दिया। भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है।
Jan 29, 2023, 8:08 PM IST

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Jan 29, 2023, 5:20 PM IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के बेटे को सांत्वना दी। नबा दास को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी। उनका भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Jan 29, 2023, 4:19 PM IST

मुख्यमंत्री के आदेश पर इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
Jan 29, 2023, 4:18 PM IST

सीएम ने जाना हाल

ओडिशा: राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास से मिलने भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल पहुंचे।
Jan 29, 2023, 4:18 PM IST

कैसी है हालत?

एंबुलेंस के जरिए तुरंत उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Jan 29, 2023, 4:17 PM IST

आरोपी से पूछताछ करके हमले की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Jan 29, 2023, 4:16 PM IST

घटना के बाद आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jan 29, 2023, 4:16 PM IST

चश्मदीदों के मुताबिक जब स्वास्थ्य मंत्री अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।
Jan 29, 2023, 4:14 PM IST

ओडिशा के बृजराजनगर में स्वास्थ्य मंत्री नब दास एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उसी दौरान उन पर हमला हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+