Odisha: अमृत भारत एक्सप्रेस के पहले चरण में शामिल ओडिशा, 8 जगहों पर स्टॉपेज
Odisha News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पहली दो ट्रेनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐसे में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहले चरण में ओडिशा को शामिल किया गया है। यह ट्रेन मालदा से बेंगलुरू तक जाएगी।
जिसके बाद मालदा टाउन-बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस अंत्योदय एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस की जगह लेगी। इनोवेटिव पुश-पुल तकनीक से लैस नई डिजाइन वाली ट्रेन के ओडिशा में आठ स्टॉपेज होंगे।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाने के बाद सुबह 11 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और 1 जनवरी को रात 8 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह राज्य के जलेश्वर, बालासोर, सोरो, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा और बेरहामपुर स्टेशन पर रुकेगी।
रेलवे प्रवक्ता ने कहा कि "नई ट्रेन के स्वागत के लिए स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की गई है। स्थानीय सांसद और विधायक दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) दोनों क्षेत्रों में जलेश्वर, बालासोर, सोरो, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड और ब्रह्मपुर में ट्रेन का स्वागत करेंगे।"
बता दें कि अमृत भारत एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित डिब्बों वाली एक नई श्रेणी की सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन है। बेहतर त्वरण के लिए इस ट्रेन के दोनों छोर पर लोको हैं। यह रेल यात्रियों के लिए आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, मोबाइल होल्डर के साथ मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं प्रदान करता है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में ट्रेन की नई और विशिष्ट विशेषताओं और डिजाइन पर प्रकाश डालते हुए इसके दृश्य को सार्वजनिक किया था। रेल मार्गों को यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा दक्षता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रायल रन के आधार पर सुधार के बाद हर महीने इस मॉडल की लगभग 30 ट्रेनें तैयार करने की योजना है।










Click it and Unblock the Notifications