ओडिशा के भुवनेश्वर और भद्रक में आज से दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन
नई दिल्ली। ओडिशा सरकार ने आज से दो शहरों भुवनेश्वर और भद्रक में दो दिन के लिए कंपलीट यानी पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। ओडिशा चीफ सेक्रेटरी असित त्रिपाठी ने बताया है कि भुवनेश्वर और भद्र में आज (शुक्रवार) रात आठ बजे से 48 घंटे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यानी शुक्रवार रात आठ बजे से रविवार रात आठ बजे तक ये पूर्ण लॉकाउन होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ये फैसला कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च को देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। हालांकि ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने इससे दो दिन पहले ही राज्य के सभी प्रमुख शहरों को लॉकडाउन कर दिया था। अब फिर सरकार ने दो मुख्य शहरों में 48 घंटे के पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। कोरोना वायरस से लड़ाई को लेकर ओडिशा लगातार कदम उठा रहे हैं। देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले वहां संक्रमण भी अभी तक कम है। ओडिशा में अभी तक कोरोना के पांच केस मिले हैं।
कोरोना के खिलाफ ओडिशा सरकार के अब तक के बड़े कदमों की बात करें तो इसमें कई विदेश से आए लोगों को 14 दिन होम क्वरंटाइन में रहने पर 15 हजार रुपए देने का ऐलान अहम है। वहीं जो लोग दूसरे राज्यों से ओडिशा लौटे हैं, उनको आइसोलेशन में रखा जा सके इसके लिए राज्य में पंचायत स्तर पर अब तक 7 हजार से अधिक आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं।
ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार भुवनेश्वर में एक हजार बेड का अस्पताल भी बनवा रही है। आने वाले वक्त में कोरोना के बढ़ने का जो खतरा है, उसे देखते हुए ये फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल 15 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ-साथ पटनायक सरकार ने डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और हेल्थकेयर कर्मचारियों को 4 महीने का एडवांस वेतन अप्रैल महीने में ही एक साथ देने की घोषण की है।












Click it and Unblock the Notifications