ओडिशा सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम दिहाड़ी मजदूरी, ये रही नई दरें
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने मंगलवार को अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी मजदूरी में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। श्रम एवं ईएसआई विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया। सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचन के मुताबिक, अकुशल मजदूरों की दिहाड़ी मजदूरी 200 रुपये से बढ़ाकर 280 रुपये कर दी गई है, जबकि अर्धकुशल श्रमिकों के लिए दिहाड़ी मजदूरी 220 रुपये से बढ़ाकर 320 रुपये कर दी गई है।

सरकार ने कुशल मजदूरों की दिहाड़ी मजदूरी 240 रुपये से बढ़ाकर 370 रुपये और उच्च कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी मजदूरी को 260 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये कर दी है।
इसके अतिरिक्त काम की 15 श्रेणियों के तहत हरेक काम की मजदूरी भी बढ़ाई गई है। राज्य सरकार ने राज्य न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड की सिफारिशों के बाद न्यूनतम मजदूरी दर में यह बढ़ोत्तरी की है।












Click it and Unblock the Notifications