बस में सफर करना अब इस राज्य में होगा सस्ता, पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरवाट के बाद घटा किराया

बस में सफर करना अब इस राज्य में होगा सस्ता, पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरवाट के बाद घटा किराया

भुवनेश्वर, 27 मई: बढ़ती महंगाई के बीच ओडिशा राज्य से एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां...ओडिशा सरकार ने प्रदेश के अंदर चलने वाली टाउन बसों के साथ-साथ अन्य स्टेज कैरिज का किराया घटा दिया है। बसों का किराया घटाने पीछे सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में आई गिरावट को बताया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 22 मई को पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में 8 रुपये और 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

बसों का किराया किया कम

बसों का किराया किया कम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने से इसका सीधा असर आम जनता पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट के बाद ओडिशा सरकार ने 26 मई को राज्य के अंदर चलने वाली बसों का किराया कम कर दिया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है प्रति लीटर डीजल की कीमत 18 अप्रैल को 102.22 रुपए थी, जो 26 मई को घटकर 94.74 रुपए हो गई, जिससे डीजल की कीमत में सीधे 7.48 रुपए प्रति लीटर की कमी हुई है।

Recommended Video

    Petrol Price: Pkaistan में रातों-रात 30 रुपए महंगा हुआ Petrol-Diesel | वनइंडिया हिंदी

    जाने कितनी की गई कमी

    ईंधन में आई गिरावत के बाद ओडिशा के अंदर चलने वाली टाउन बसों के अलावा अन्य स्टेज कैरिज का किराया घटी हुई दर पर तय किया जाएगा। इसके बाद सामान्य और एक्सप्रेस कैटेगरी की बसों के किराए में तीन पैसे प्रति किलोमीटर की कमी की गई है, जबकि डीलक्स और एसी डीलक्स बसों के किराए में छह पैसे प्रति किलोमीटर की कमी की गई है। इसके साथ ही सुपर प्रीमियम कैटेगरी की बसों के किराए में नौ पैसे प्रति किलोमीटर की कमी की गई है।

    डीलक्स और एसी बसों का किराया भी हुआ कम

    डीलक्स और एसी बसों का किराया भी हुआ कम

    साधारण बसें 92 पैसे प्रति किलोमीटर की दर के बजाए 89 पैसे प्रति किलोमीटर चार्ज करेंगी, जबकि एक्सप्रेस बसें 96 पैसे के मुकाबले 93 पैसे प्रति किलोमीटर चार्ज करेंगी। डीलक्स और एसी डीलक्स बस का किराया अब क्रमशः 1.29 रुपए प्रति किलोमीटर और 1.57 रुपए प्रति किलोमीटर होगा। सुपर-प्रीमियम बसों के लिए यात्रियों को 2.53 रुपये की पिछली दर के मुकाबले 2.44 रुपये प्रति किमी का भुगतान करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+