Odisha: राज्यपाल रघुबर दास बोले- शिक्षा में गुणवत्ता और नैतिक मूल्यों का समावेश जरूरी
Odisha News: ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने तिर्तोल ब्लॉक के ताराजंगा स्थित सरकारी हाई स्कूल का दौरा किया। इस दौरान मंच से अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया। गवर्नर से कहा कि कहा कि गुणवत्तापू्र्ण शिक्षा का छात्रों के जीवन में हर तरह से सुधार के लिए अहम रोल है। उन्होंने शिक्षकों को टीचिंग के दौरान विद्यार्थियों को रुचिकर तरीके से पढ़ाने की सलाह दी। इस दौरान राज्यपाल ने 15 छात्रों से संवाद भी किया।
राज्यपाल रघुबर दास ने इस हफ्ते तिर्तोल ब्लॉक स्थिति ताराजंगा स्थित सरकारी हाई स्कूल के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नैतिक मूल्यों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक है।

राज्यपाल ने शिक्षकों को प्रेरक शिक्षण विधियों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि यह शिक्षा के समग्र सुधार में योगदान देगा। इस दौरान राज्यपाल ने एक ई-लाइब्रेरी का भी दौरा किया और कंप्यूटर पर छात्रों की शिक्षा को परखा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इससे पहले उन्होंने रघुनाथपुर ब्लॉक के जयपुर गांव में बायन ग्राम का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने करीब 150 महिला बुनकरों के साथ बातचीत की और उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता और अच्छी तरह से डिजाइन किए गए उत्पादों के उत्पादन को बढावा देने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की और गांव में शौचालय सुविधाओं, बिजली और पीने के पानी के मुद्दों पर भी चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications