ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, संविदा भर्ती की खत्म, 57 हजार कर्मी होंगे नियमित
Odisha government contract employment End: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार (Odisha government) ने दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए राज्य में संविदा भर्ती (Contract recruitment) को खत्म कर दिया है। इसी के साथ सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik ) ने शनिवार को घोषणा की कि ओडिशा सरकार ने आज से संविदा भर्ती प्रणाली को समाप्त कर दिया है।

सीएम पटनायक ने घोषणा करते हुए कहा, "सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा और इसकी अधिसूचना सोमवार को जारी की जाएगी।" सीएम ने कहा, "आज, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य मंत्रिमंडल ने भर्ती की संविदा प्रणाली को स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। कई राज्यों में कोई नियमित भर्तियां नहीं होती हैं और वे अभी भी संविदा भर्ती प्रणाली के साथ जारी हैं। लेकिन ओडिशा में, संविदा भर्ती का युग समाप्त हो गया है।"
उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सबसे खुशी का दिन है। प्रदेश में संविदा रोजगार व्यवस्था को हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। ओडिशा में संविदा रोजगार का युग समाप्त हो गया है। आइए हम सभी अधिक दृढ़ संकल्पित हों और लोगों की सेवा में स्वयं को संलग्न करें।
इसी के साथ सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा सरकार के 57,000 अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की घोषणा की। सीएम ने कहा अधिसूचना कल आएगी। 57,000 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार प्रति वर्ष लगभग 1300 करोड़ रुपये अधिक खर्च करेगी। फैसला उनके परिवार के सदस्यों के लिए दिवाली की शुरुआत में लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications