Odisha: विधानसभा चुनाव के लिए 50 दिग्गज संगठन को देंगे मजबूती, कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

ओडिशा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर कई बदवाल किए गए हैं। इस बीच ओपीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि अगले चुनाव के लिए संगठन को मजबूती देने का काम पहले ही शुरू हो चुका है। शरत ने कहा कि उम्मीदवारों ने भी अपने क्षेत्र में पार्टी कार्रकर्ताओं को एकजुट करने का काम शुरू कर दिया है।

विधानसभा चुनाव में अब करीब पांच महीने का वक्त बचा है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत देने के साथ चुनाव को लेकर रणनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस चुनाव में स्वच्छ छवि वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात दोहराई है।

Odisha fifty Congress veterans strength organization

इस बीच ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने बाराबती-कटक विधायक मोहम्मद मोकिम निलंबन को रद्द करने की अटकलों से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में केंद्र और राज्य सरकार दोनों की विफलता प्रमुख मुद्दे होंगे।

शरत ने दावे के साथ कहा कि पिछले एक साल के दौरान राज्य कांग्रेस यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) पार्टी को लोगों के करीब ले गई। इसका प्रमाण इससे पहले कुछ राज्यों के चनाव परिणामों में देखा गया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सीटें 9 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। पार्टी राज्य में बहुमत के साथ अगामी चुनाव में सरकार बनाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+