Odisha: देवगढ़ में 10वीं के छात्रों के ग्रेड में सुधार के लिए ई-एजुकेशन और मैथ लैब की गई शुरू

ओडिशा की पटनायक सरकार दसवीं कक्षा के छात्रोंं में से अधिक से अधिक छात्रों का परीक्षा में ए ग्रेड आए इसके लिए उन्‍हें अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

देवगढ़ प्रशासन ने जिले भर के 5टी स्कूलों में ई-शिक्षा और गणित विषय की प्रैक्टिकल लैब शुरू की हैं। इसके अलावा, जिले के दसवीं कक्षा के छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एक स्‍पेशल कोचिंग प्रोग्राम भी शुरू किया गया है।

odisha-school

देवगढ़ जिले के डीएम सोमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरूआत का उद्देश्‍या बच्‍चों के रिजर्ट में सुधार करना और अगले साल जिले में दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणामों में कम से कम 100 एआई ग्रेड दर्ज करना है।

उन्‍होंने बताया कि इस साल देवगढ़ जिले के 25 छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में ए1 ग्रेड हासिल किया था। ई-शिक्षा और मैथ लैब की पहल को जिले के 83 5टी transformed स्कूलों में लागू किया गया है।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (एडीईओ) बिनोद सिंह ने ये जानकारी दी गई कि ये लैब स्‍कूलों में पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों की इंटरैक्टिव शिक्षा में सहायक होगी।

उन्‍होंने बताया कि भुवनेश्वर स्थित अवेती लर्निंग ग्रुप ई-लर्निंग और मैथ सब्‍जेक्‍ट के लिए डिजिटल सामग्री प्रदान करेगा। उन्‍होंने कहा 10वीं कक्षा के लिए गणित विषय अहम विषय है, मैथ लैै में व्यावहारिक कक्षाएं छात्रों को विषय और अन्य विषयों में अच्छे नंबर प्राप्त करने में मदद करेंगी।

एडीओ बिनोद सिंह ने कहा मेधावी छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है जो थोड़े अधिक मार्गदर्शन के साथ ए1 ग्रेड प्राप्त करने में सक्षम हैं।

इसके लिए 460 बच्‍चों को विशेष कोचिंग के लिए चुना गया। इसके साथ ही कोचिंग के लिए 9 नोडल केंद्रों की पहचान की है और केंद्रों पर छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए कम से कम पांच वरिष्ठ और अनुभवी शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+