Odisha: CM पटनायक ने मिशन शक्ति विभाग के तहत SHGs के लिए लॉन्च किया ब्याज सबवेंशन प्रोग्राम

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि अगले पांच साल में 50,000 करोड़ रुपए का कर्ज बिना ब्याज के मुहैया कराया जाएगा।

naveen patnaik

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में मिशन शक्ति विभाग के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए ब्याज सबवेंशन प्रोग्राम लॉन्च किया। पहल के तहत, स्वयं सहायता समूहों द्वारा लिए गए ऋणों पर 125 करोड़ रुपये के ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाएगी। ब्याज घटक को 30 जिलों के 2.5 लाख मिशन शक्ति समूहों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया।

सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि मिशन शक्ति समूहों को मजबूत करने और महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल के तहत इन ऋणों के लिए 1200 करोड़ रुपये का ब्याज राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित पांच मिशन शक्ति समूहों के सदस्यों को चेक सौंपे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में सभी जिलों व प्रखंडों के अन्य समूहों की महिला सदस्य शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मिशन शक्ति समूहों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिना ब्याज के पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। इसी तरह महिलाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महासंघ के लिए एक करोड़ रुपये और प्रखंड महासंघ के लिए 50 लाख रुपये की परिक्रामी निधि प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि अगले पांच साल में 50,000 करोड़ रुपए का कर्ज बिना ब्याज के मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कर्जों का 1200 करोड़ रुपये का ब्याज सरकार वहन करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जाजपुर जिले में पहले मिशन शक्ति भवन का भी उद्घाटन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+