दिल्ली हिंसा: ओडिशा के सीएम देंगे BSF जवान अनीस को 10 लाख, उपद्रवियों ने जला दिया था घर
नई दिल्ली। सीएए के विरोध में दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान बीएसएफ जवान का घर दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया था, उसे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। नवीन पटनायक ने बीएसएफ कॉन्स्टेबल मोहम्मद अनीस को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। बता दें कि बीएसएफ जवान का घर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास इलाके में स्थित है, जिसे दिल्ली हिंसा के दौरान दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया था। मोहम्मद अनील बीएसएफ की 9वीं बटालियन में कार्यरत हैं और उन्हें ओडिशा के मलकानगिरी इलाके में तैनात किया गया है। गौरतलब है कि मलकानगिरी इलाका नक्सल प्रभावित इलाका है।

Recommended Video
बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में 42 लोगों की जान चली गई। इस दौरान दंगाइयों ने घरों को आग लगा दी, दुकानों में तोड़फोड़ की, पेट्रोल बम फेंके। धार्मिक स्थलों को भी दंगाइयों ने निशाना बनाया तो वहीं कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हिंसा की विभिन्न घटनाओं के मामले में 48 एफआईआर दर्ज की है। हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और अब इन इलाकों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। इस हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल और आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की भी मौत हो गई है, तो इसी बीच पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा ने रतनलाल और अंकित के परिवार को अपनी एक-एक महीने की सैलरी देने का ऐलान किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल ने शनिवार को तमाम उन लोगों से दिल्ली लौटने की अपील की है जो हिंसा के दौरान दिल्ली से पलायन कर गए थे। केजरीवाल ने कहा कि जो लोग डर की वजह से अपने घर छोड़कर चले गए थे वह वापस अपने घर लौट आएं और भाईचारे के साथ रहे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को उत्तर पूर्व के जिलाधिकारी कार्यालय में हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास के कामों की समीक्षा की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और प्रदेश के मुख्य सचिव, एसडीएम समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications