ओडिशा: भाजपा का भुवनेश्वर में अनोखा विरोध, बीएमसी आफिस के गेट के सामने फेंका ट्रैक्‍टर भर कूड़ा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में कूड़े की बढ़ती समस्‍या को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा ने यहां अनोखा विरोध किया। मंगलवार को भाजपा का सड़कों पर गुस्‍सा फूट पड़ा, सैकड़ोुं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय के बृहद स्‍तर पर प्रदर्शन किया। बीएमसी के घोर कुप्रबंधन और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शहर में स्वच्छता सेवा प्रबंधन में इमारत के प्रवेश द्वार पर कूड़ा फेंक दिया।

bjp

भाजपा के ओडिशा राज्‍य इकाई के प्रवक्ता दिलीप मोहंती, जिला अध्यक्ष बाबू सिंह और अन्य नेताओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली और जनपथ रोड पर नए बहुमंजिला बीएमसी टावर को घेरते हुए घेराबंदी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर से कूड़ा बीएमसी के गेट केसामने फेंक दिया और गाय का गोबर भी फेंका।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को पुलिस तितर-बितर करने के लिए हस्तक्षेप किया। शहर की स्वच्छता सेवा में घोर कुप्रबंधन और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आंदोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएमसी कार्यालय में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद कथित तौर पर मामूली झड़प हुई।

भाजपा प्रवक्‍ता दिलीप मोहंती ने कहा- "यह बीएमसी का नियम था और उन्‍हें अपनै किए गए की सजा मिल गई। नगर निकाय ने पहले अपने आसपास साफ-सफाई नहीं रखने के कारण एक होटल के सामने कूड़ा फेंक दिया था। उन्‍होंने कहा आज बीएमसी को उसे उसके किए का परिणाम झेलना पड़ा जो उसने पूरे शहर के साथ किया था।"

भाजपा प्रवक्‍ता ने बताया भुवनेश्वर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र से हजारों करोड़ रुपये प्राप्त हुए इसके बावजूद बीएमसी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण शहर की स्वच्छता में सुधार करने में विफल रही।

भाजपा ने आरोप लगाया कि राजधान में डेंगू के खतरे के दौरान भी, नगर निकाय ने अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए शहर के निवासियों को जुर्माने की धमकी देना शुरू कर दिया।

वहीं भाजपा के भुवनेश्वर जिला अध्‍यक्ष ने कहा ये राजधानी के निवासियों का विरोध है और भाजपा केवल उनका नेतृत्‍व कर रही। शहर में कूड़े का ढेर अब एक कूड़े के पहाड़ में तब्दील हो चुका है। उन्‍होंने कहा अगर नगर निकाय इस स्थल पर कूड़ा डंपिंग को रोकने में नाकाम रहा है, इसलिए आने वाले दिनों भाजपा का आंदोलन इसको लेकर और तेज हो जाएगा। उन्‍होंने कहा इस कूड़े के पहाड़ के कारण आसपास रहने वाले निवासियों का जीवन दयनीय हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+