ओडिशा: बीजद ने किया सवाल- क्‍या राज्‍य भाजपा कांग्रेस को बचाने की कोशिश कर रही?

ओडिशा की सत्‍तारूढ़ बीजू जनता दल ने राज्‍य में अपनी प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा पर हमला बोला है। बीजद ने आरोप लगाया कि शराब कारोबारी धीरज साहू के परिसरों पर आयकर छापे के मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्‍व के विपरीत अपनाकर राज्‍य भाजपा ने कांग्रेस को बचाने की कोशिश कर रही है।

bjd

मीडिया से बात करते हुए बीजेडी के प्रवक्‍तिा लेनिन मोहंती आलम ने दावा किया कि साहू के ठिकानों से आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई 350 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ चुनाव में किया जाना था। लेकिन किसी कारण से पैसा छत्तीसगढ़ स्थानांतरित नहीं किया जा सका और आईटी छापे में जब्त कर लिया गया।

इसके साथ उन्‍होंने सवाल किया कि राज्य भाजपा कांग्रेस को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है और ऐसा करने से उसे क्या फायदा होगा? मीडिया के सामने बीजेडी के नेताओं ने मांग की कि भाजपा को अपने राज्य नेतृत्व द्वारा अपनाए गए रुख को लोगों के सामने स्पष्ट करना होगा। बीजद ने सवाल किया कि क्या ओडिशा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कोई डील हुई है।

बीजेडी ने कहा राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य राष्ट्रीय नेताओं जी किसान रेड्डी और अमित मालवीय ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है और मांग की है कि पार्टी को इतनी बड़ी रकम के इस संचय के स्रोत और कारण के बारे में बताना होगा ल‍ेकिन राज्‍य के भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्‍पी साध रखी है।

बीजद ने कहा भाजपा सासंद संसद के सामने महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांगेस के ऐसे भ्रष्‍ट आचरण का विरोध कर रहे हैं लेकिन ये आश्‍चर्यजन है कि ओडिशा नेता ओडिशा में इसके विपरीत काम कर रहे हैं। बीजेडी ने दावा किया कि ओडिशा भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर किसी तरह कांग्रेस को बचाने का संकल्प लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+