Odisha train tragedy: बालासोर हादसे में 40 लोगों की हुई करंट लगने से मौत! शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
Balasore Train Accident Update: ओडिशा के बालासोर में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस के कम से कम 40 यात्रियों की करंट लगने से मौत की आशंका जताई गई है।

Balasore Train Accident: 2 जून को ओडिशा के बालासोर में हुए एक साथ तीन ट्रेनों के भीषण टक्कर में 275 लोग काल के गाल में समा गए। इस हादसे में 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए है। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें 40 लोगों की करंट से मौत होने की आशंका जताई है।
40 यात्रियों की करंट लगने से मौत!
मीडिया रिपोर्ट्स में जीआरपी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस के कम से कम 40 यात्रियों की करंट लगने से मौत हो सकती है। कथित तौर पर बालासोर में दर्ज एक एफआईआर में आशंका जताई है कि ओवरहेड एलटी (लो टेंशन) लाइन के संपर्क में आने के बाद टक्कर और करंट लगने के कारण कई यात्रियों की मौत हो गई है।
हादसे के बाद बिजली के खंभे टूट
इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि इन लोगों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। ऐसे में संदेह है कि ओवरहेड केबल टूटने से करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। यह दावा उन पुलिस अधिकारियों के हवाले से किया गया है, जो हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे।
सीबीआई जांच में जुटी
अधिकारियों के अनुसार, "ओवरहेड तार टूट गए, क्योंकि ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के दौरान कोच पलट गए, बिजली के खंभे पलट गए थे।" इससे पहले सीबीआई ने हादसे की जांच अपने हाथ में लेते हुए मानवीय भूल या जानबूझकर दुर्घटना करने के प्रयास सहित सभी संभावित कारणों की जांच में जुट गई है।
यह हादसा कैसे हुआ?
Recommended Video
2 जून को बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस शाम 7 बजे के आसपास एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे उसके अधिकांश डिब्बे पटरी से उतर गए। कुछ देर बाद, एक और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस, जो पहले दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों के पटरी से उतरे डिब्बों में जाकर भीड़ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications