Odisha Lok Sabha Chunav: ओड़िशा में विधानसभा और लोकसभा सीटों का वोटिंग शेड्यूल जारी, जानिए कब कहां पड़ेगे वोट
Odisha Election 2024: चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। ओडिशा उन राज्यों में शामिल है, जहां लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव भी आयोजित होंगे। चुनाव आयोग अपनी प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि राज्य में 13 मई और 20 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

ज्ञात हो कि ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 12 सीटें, भारतीय ने आठ और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी। 1998 में बीजू जनता दल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था जो 2009 तक जारी था।
ओड़िशा विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
ओडिशा में 147 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 2 चरण में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार ओडिशा में भी 2 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेश होगा। 13 मई वोटिंग होगी। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को नोटिफिकेशन होगा और 20 मई को मतदान होगी। ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों के लिए अप्रैल में मतदान होगा।
कितने हैं मतदाता
ओडिशा में सत्रहवीं विधानसभा के चुनाव का डंका बज चुका है। इसके तहत 21 लोकसभा सीटों समेत 147 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख की घोषणा भी हो गई है। ज्ञात हो कि ओडिशा में कुल 3.32 करोड़ मतदाता हैं इसमें से 1.68 करोड़ पुरुष मतदाता और 1.64 करोड़ महिला मतदाता हैं। प्रदेश में 3380 थर्ड जेंडर 680000 वरिष्ठ नागरिक और 100 वर्ष से अधिक उम्र के 9060 मतदाता हैं।
पूर्व में हुए चुनाव पर जानकारी
ओड़िसा में साल 2019 में चार चरण में यानि 11 अप्रैल को चार, 18 अप्रैल को पांच, 23 अप्रैल को 6 और 29 अप्रैल को 6 लोकसभा सीट के लिए चुनाव हुआ था। इसी तरह 11 अप्रैल को 28 सीट, 18 अप्रैल को 35 सीट, 23 अप्रैल को 42 सीट और 29 अप्रैल को 41 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग ही थी। ओडिशा में अब तक 16 दफा विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव 1951-52, 1957, 1961, 1967, 1971, 1974, 1977, 1980, 1985, 1990, 1995, 2000, 2004, 2009, 2014 और अंतिम बार 2019 में हुए थे।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications