ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से 36 लोगों की मौत, 37 घायल
भुवनेश्वर। ओडिशा में बिजली गिरने से अभी तक 36 लोग मौत के शिकार हो गये हैं जबकि 37 लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहे हैं।
एएनआई की खबर के मुताबिक शनिवार को ये हादसा तब हुए जब कुछ पीड़ित चावल के खेत में काम कर रहे थे और कुछ पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।
अब तक बिजली गिरने से उड़ीसा में करीब 155 लोगों की मौत
इस हादसे के शिकार लोगों में से 8 भद्रक जिले, 7 बालासोर और खुर्दा जिले से, 6 मयूरभंज से, 1 जाजपुर से और 1 संबलपुर और एक-एक क्योंझर, नयागढ़, झारसुगुडा और केंद्रपाड़ा जिलों से थे। आपको बता दें कि अप्रैल से लेकर जून तक बिजली गिरने से उड़ीसा में करीब 155 लोगों की मौत हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications