ब्रिटेन में भी ओडिशा रथ यात्रा का खुमार, भारी संख्या में उड़िया समेत कई समुदाय के लोगों ने लिया भाग
रथ यात्रा को लेकर ओडिशा भक्तिमय से पटा पड़ा है। वहां के लोग भक्ति में झूम रहे हैं। इसे देख यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले उड़िया भी धार्मिक उत्साह में डूब गए।
भुवनेश्वर, 06 जुलाई : रथ यात्रा को लेकर ओडिशा भक्तिमय से पटा पड़ा है। वहां के लोग भक्ति में झूम रहे हैं। इसे देख यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले उड़िया भी धार्मिक उत्साह में डूब गए। ग्रेट ब्रिटेन और स्कॉटलैंड में कुछ ग्रुप्स ने शुक्रवार शाम को जश्न मनाया।और शनिवार को शुक्रवार के रूप में कार्य किया। भारत के अन्य राज्यों से आए लोगों ने भी समारोह में भाग लिया।

मैनचेस्टर में 50 ओडिया परिवार और 200 गुजराती, बंगाली और अन्य समुदायों के साथ-साथ 100 इस्कॉन भक्त 2021 में शुरू हुए समारोह में शामिल थे। इस वर्ष समारोह की शुरुआत हुई शनिवार (2 जुलाई 2022) को सुबह 9 बजे गीता भवन हिंदू मंदिर में हुी। समारोह प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हो गया। लगभग 500 भक्तों ने भाग लिया।
समिति के सदस्य सिबा रंजन बिस्वाल ने कहा कि रथ खींचने के लिए अपने भक्तों के लिए एक व्यवस्थित सड़क योजना तैयार की थी। गीता भवन के ट्रस्टी राज कौशल ने 18 फीट ऊंचे रथ पर "छेंरा पहाड़ा" किया। रथ का निर्माण एक स्थानीय बढ़ई माइक शार्की और उनकी पत्नी द्वारा किया गया था। भक्तों ने इस पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए।












Click it and Unblock the Notifications